जांजगीर चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रबी सिंचाई वर्ष 2025 का कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक ली। इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप तिवारी, राजशेखर सिंह, दुष्यंत कुमार सिंह, शैलेन्द्र पांडेय और कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, उप संचालक कृषि एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल संभाग जांजगीर ने बताया कि हसदेव बांगो जलाशय में कुल जल भराव क्षमता का 73.51 प्रतिशत है। बैठक में रबी सिंचाई वर्ष 2025 हेतु 01 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक कृषकों की मांग के अनुसार पानी प्रवाहित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नहर में आवश्यक सुधार और मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये है एवं नहर मरम्मत के कार्यों को समय पर पूर्ण कराये। उप संचालक कृषि, सहकारी बैंक मार्कफेड, बीज निगम के अधिकारियों को खाद बीज एवं कीटनाशक की आवश्यकता का तत्काल आंकलन कर आवश्यकता के अनुरूप भंडारण करने तथा समय पर किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More