छुरिया:छुरिया विकास खंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में भारतीय संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर भारतीय संविधान का अक्षरशः पालन करने का शपथ लिया गया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के उच्च वर्ग शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन करने के पूर्व भारतीय संविधान के बारे में बच्चों के बीच में जानकारी शेयर करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ लिखित संविधान है जिसके शिल्पकार भारतरत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर है जिन्होंने भारतीय संविधान को खूबसूरती से लिखा है तथा भारतीय लोगों को स्वतंत्रता पूर्वक जीने अधिकार दिलाया। हम सभी को भारतीय संविधान एवं भारतीय संविधान के रचियता का हमेशा आदर व सम्मान करना चाहिए। श्री कुरेटी ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दोहराया।
भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन करने वालों में प्रमुख रूप से संकुल समन्यक मूलचंद मंडावी,प्रधानपाठक युएस मंडावी, शिक्षकगण दिनेश कुमार कुरेटी,तिलक राम बढ़ई, शोभराय कार्ते, प्रभारी पाठक गीता कन्नौजे, शिक्षक गण चुम्मन लाल भुआर्य, जगन्नाथ नेताम, रोमन कुमार साहू एवं प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के समस्त छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More