जांजगीर-चांपा बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्राम तिलई स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया एवं किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अकलतरा के ग्राम अमरताल के जनपद प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया और शिक्षकों से भी उनकी पढ़ाई के तरीकों के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा के भाग संख्या 148, 149 का अमरताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने वाले प्राप्त फॉर्म की जानकारी लेकर शत प्रतिशत नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More