जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव की गरिमामय उपस्थिति में पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम सम्मान समारोह में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत् सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास घटक में वर्ष 2023-24 अंतर्गत नगरपालिका परिषद् चांपा को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर आकाश छिकारा के द्वारा नगरपालिका के अध्यक्ष जय थवाईत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर तथा सिटी मिशन प्रबंधक पोकराम पटेल, सामुदायिक संगठिका श्रीमती सुनिता प्रधान एवं राजकुमारी सिंह एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व नगरपालिका परिषद् चांपा को नेशनल स्पार्क अवार्ड वर्ष 2023-24 के तहत् सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले निकायों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More