जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किये जाने की पहल की गई है। जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक ने बताया कि माह दिसंबर 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 24 कर्मचारियों में से 12 प्रकरण तैयार कर संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 10 प्रकरण स्वीकृत किया गया। शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
आज कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजेन्द्र प्रसाद मरकाम प्राचार्य शास.उ.मा.वि. चाम्पा, धरम सिंह कंवर कार्यपालन अभियंता मिनी माता बांगो नहर संभाग 6 सक्ती, राम प्रसाद राठौर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, श्रवण दास वैष्णव प्राचार्य शास. महामाया उ.मा.वि पामगढ़, संजय कुमार अवस्थी, दिल मोहन जैन, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, विकास खंड शिक्षा अधिकारी बलौदा, विरेन्द्र प्रताप सिंह प्राचार्य शास.उ.मा.वि चोरिया एवं हरीश कुमार राठौर प्राचार्य शास. बालक उ.मा.वि चाम्पा को श्रीफल एवं साल से सम्मानित करते हुये पीपीओ, जीपीओ का वितरण किया गया। इस प्रकार सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को सेवा निवृत्ति के आगामी कार्य दिवस को समस्त शासकीय स्वत्वों से संबंधित प्राधिकार पत्र, जो उच्च कार्यालय द्वारा जारी किये जा रहे है, प्रदाय किया गया। इस अवसर सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, स्मिता पाण्डेय, रामाधीन साहू, महेन्द्र पाठक, रामगोपाल यादव एवं सेवा निवृत्त शासकीय सेवक के परिवारजन व कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More