जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के उत्थान के लिए शुरू की जा रही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ आज 20 जनवरी 2025 को वर्चुअल माध्यम से किया गया। आज जिला पंचायत सभाकक्ष में वर्चुअल जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित अधिकारी, कर्मचारी और योजना से लाभान्वित हितग्राही मौजूद रहे। इस योजना के अंतर्गत भूमिहीन मजदूर को वार्षिक 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे हमारा उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है।
इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूरों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। आप सभी शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ उठाए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More