छुरिया। नगर पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जैसा कि भाजपा कार्यालय राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार मण्ड़ल, जिला, सम्भाग चयन समिति की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंहदेव की सहमति से नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा की गई जिसमें एक वार्ड गुरू गोविंद सिंह वार्ड नंबर 7 की घोषणा बाद में की जावेगी।भाजपा से नगर अध्यक्ष हेतु अजय पटेल के नाम पर सहमति बनी है और इसके साथ ही वार्ड पार्षद प्रत्याशियों में वार्ड क्र. 1 सुनील मालेकर वार्ड क्र. 2 कामेश्वर यादव वार्ड क्र. 3 छोटू देवांगन वार्ड क्र. 4 श्रीमती बिन्दु साहू वार्ड क्र. 5 रूकसाना बानो वार्ड क्र. 6 राम साहू वार्ड क्र. 8 टामेश कुम्भकार वार्ड क्र. 9 श्रीमती दुर्गा कुम्भकार वार्ड क्र. 10 स्वपनिल पटेल वार्ड क्र. 11 ओमप्रकाश साहू वार्ड क्र. 12 श्रीमती गौरी सिन्हा वार्ड क्र. 13 श्रीमती सलूजा कोमरे वार्ड क्र. 14 दानेश्वर मण्डावी वार्ड क्र. 15 भूषण नेताम हैं। इस बार कांग्रेस से पहले भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।भाजपा की पहली सूची को देखकर एैसा लगता है कि इस सूची में पुराने पार्षदों में सिर्फ एक पार्षद वार्ड क्र. 15 भूषण नेताम को लिया गया है जबकि पूरे पार्षदों के लिये नये उम्मीदवारों का चयन किया गया है वहीं दूसरी ओर नगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिन्हा को भी टिकट काटकर नये युवा प्रत्याशी अजय पटेल को नगर अध्यक्ष के लिये प्रत्याशी घोषित किया है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More