कोरबा- लोकतंत्र के महापर्व में कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 3 से प्रत्याशी सावित्री अजय कंवर ने इस चुनावी रण में प्रचार का शंख फूंक दिया है । जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सावित्री अजय कंवर को छाता छाप आबंटित हुआ है जिसके प्रचार के लिए वे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। जनता से आशीर्वाद लेने गांव की बेटी सावित्री अजय कंवर डोर-टू-डोर पंहुच रही हैं। सावित्री अजय कंवर ने शुक्रवार को ग्राम भंवरखोल, साजापानी, जामपानी, छातापाठ में जनसम्पर्क किया। इस दौरान ग्रामवासी खासकर महिलाएं अपने घरों से निकल कर सावित्री अजय कंवर को विजय श्री का आशीर्वाद देने हेतु उमड़ पड़े और जनसमर्थन देने के साथ ही सावित्री अजय कंवर के लिए नारे लगाते गांव मोहल्ले के युवा, महिलाएं उनके पीछे हो लिए।
विदित हो कि सावित्री कंवर भाजपा के जमीनी स्तर के नेता व क्षेत्र के लोगों के दु:ख;सुख के साथी अजय कंवर की धर्मपत्नी हैं। अजय कंवर पूर्व में छात्र राजनीति से जुड़े और भैसमा कॉलेज के अध्यक्ष बने। उसके बाद बिलासपुर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए छात्र हित में अनेक कार्य किए। अजय कंवर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अनुसूचित जनजाति जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए जमीनी स्तर पर कार्य किया तथा ग्रामीणों और युवाओं के दिल में अपनी जगह बनाई। अजय कंवर शुरुआत से ही क्षेत्र के विभिन्न जनकल्याण के मुद्दों को उठाते आये हैं और गांव के लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस वजह से जनता के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं इसलिए जनता उनके जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 पर दावेदारी से काफी उत्साहित है और सावित्री अजय कंवर के पक्ष में मतदान करने तथा सावित्री का समर्थन करने बढ़-चढ़ कर प्रचार कर रहें हैं।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More