करतला- जिला पंचायत चुनाव में कोरबा (करतला) के क्षेत्र क्रमांक 03 में 6 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं जिसमें सावित्री अजय कंवर को छाता छाप चुनाव चिन्ह पर भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे बाकी प्रत्याशियों के साथ साथ कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी सकते में आ गए हैं।
छात्र नेता से अपनी राजनीतिक कैरियर का शुरुआत करने वाले अजय कंवर शुरू से ही भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अजय कंवर युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। करतला क्षेत्र में अजय कंवर की पकड़ बहुत मजबूत है। भाजपा के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए अजय कंवर द्वारा पिछले विधानसभा में भाजपा से टिकट मांगा गया था किंतु भाजपा ने अजय को मौका नहीं दिया। इस बार जिला पंचायत के लिए भी अजय कंवर द्वारा भाजपा से समर्थन मांगा गया किन्तु इस बार भी भाजपा ने अजय की काबिलियत को नहीं पहचाना। इससे क्षुब्ध होकर अजय कंवर ने भाजपा के समर्थन के बिना जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से महिला सीट पर अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है।
अजय कंवर के मैदान में आते ही पूरा क्षेत्र उसके समर्थन में उमड़ पड़ा है। प्रचार के लिए मिले इतने कम समय में अजय कंवर ने क्षेत्र का माहौल एकतरफा अपनी ओर खींच लिया है। भाजपा की उम्मीद के विपरीत सावित्री अजय कंवर के साथ विशाल जनसैलाब को देखकर भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ बाकी प्रत्याशियों के भी होश उड़ गए हैं। क्षेत्र की जनता सावित्री अजय कंवर को हाँथो हाथ ले रही है। लोगों का जनसमर्थन देखकर ऐसा लगता है कि सावित्री अजय कंवर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से मात दे सकते हैं।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More