छुरिया ब्लाक के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कां
छुरिया। खुज्जी विधान सभा के 2025 में हुये त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अचानक से कांग्रेस का सूपड़ा साफ नजर आया बहुत मेहनत के बाद भी खुज्जी विधायक की मेहनत काम नहीं आई और छुरिया ब्लाक में कांग्रेस की इज्जत नहीं बचा पाये। जैसा कि हम सभी जानते है कि यह समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का चल रहा है। छुरिया ब्लाक में 25 जनपद सदस्यों का चुनाव और 3 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हुआ है। जिसमें से भाजपा के लगभग 19 प्रत्याशियों ने सीट पर कब्जा किया है जिला पंचायत में भाजपा के 3 सदस्य आये हैं। इस हिसाब से 6 सदस्य कांग्रेस से पहुंचे है, जो कांग्रेस पार्टी की इज्जत के हिसाब से बहुत कमजोर हैं खुज्जी विधायक क्योंकि उनके पूरे प्रयास से मात्र 6 सदस्य ही जनपद पहुंचे हैं छुरिया जिला पंचायत में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पायी। जबकि कांग्रेस पार्टी ने विधायक की मन पसंद पर जिला संगठन ने मोहर लगाते हुये छुरिया पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा को मैदान में उतारा था फिर भी कांग्रेस की नैया पार नहीं लगी और इस चुनाव के परिणामों के सामने आते ही खुज्जी विधायक की किरकिरी चारों ओर हो रही है। और तो और छुरिया नगर पंचायत और अम्बागढ ़चौकी में भी कांग्रेस अपनी हार को लेकर बहुत चिंतित है कि आखि क्या कारण हुआ कि कांग्रेस एक साथ इतनी जगह चुनाव कैसे हार गयी। कांग्रेस के रीतेश जैन छुरिया के 15 वार्डों के चुनाव में सिर्फ 1 मात्र 7 नम्बर वार्ड में ही चुनाव जीत पाये हैं बाकी 14 वार्डों की कहानी कहने लायक नहीं है। जबकि छुरिया कांग्रेस में कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष तथा बड़े नेताओं की कोई कमी नहीं है फिर भी इन बड़े बड़े पद धारक नेताओं ने भी कांग्रेस की लाज न बचाने असफल कोेशिश की और अंत में नाकामयाबी ही हाथ लगी।
और अंत में कांग्रेस की इस कार्यप्रणाली को देखते हुये आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी और उसके इन ईमानदार और कर्मठ नेता कांग्रेस पार्टी को किस मुकाम पर ले जाते हैं यह देखने लायक होगा हम आम जनता को इसका इंतजार करना पड़ेगा।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More