अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह कोंडागांव जिले के विकासनगर स्टेडियम में योग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एसपी वाय अक्षय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी और जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
सुबह 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग गुरुओं द्वारा प्रस्तुत किए गए योगाभ्यास ने सभी को प्रभावित किया और योग के महत्व को उजागर किया।
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा, “आज पूरी दुनिया योग को स्वीकार कर रही है, यह भारत के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी, जिसे 170 देशों ने समर्थन दिया था।”
उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More