को तोरवा थाना क्षेत्र में हुए चाकू से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहन श्रीवास उर्फ नानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना तोरवा पुलिस की सतत खोजबीन, तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर की गई।प्रार्थी यशवंत भारती, निवासी रामकृष्ण नगर मोपका, ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कि 01 मार्च 2025 की रात वह अपने मित्रों गीतेश कांत और हेमंत कुमार के साथ बंगाली चौक सोडा पीने गया था। वापसी में लगभग रात 10:30 बजे गुंबर पेट्रोल पंप के पास सफेद स्कूटी में सवार तीन अज्ञात युवकों ने गाड़ी न चलाने की बात पर विवाद करते हुए हेमंत कुमार और गीतेश कांत पर हॉकी स्टिक और नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हेमंत को सीना, कमर, गर्दन में गंभीर चोटें आईं जबकि गीतेश को पेट में चोट लगी।घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान निम्न नामों से हुई:1. रोहन श्रीवास उर्फ नानू2. शुभम यादव3. विकास यादव4. राहुल यादव5. रोहित उर्फ लल्ला मुख्य आरोपी रोहन श्रीवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी आरोपी से बरामद कर लिया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More