ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पाली आगमन पर हुआ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत। वन विश्राम गृह में आयोजित इस आयोजन में भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।
फूल-मालाओं, पारंपरिक स्वागत गीतों और नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। “भारत माता की जय” और “किरण सिंह देव जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा पूरा परिसर।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि “यह केवल स्वागत नहीं, संगठन के प्रति समर्पण और उत्साह का प्रतीक है। बारिश ने हमारे जोश को और बढ़ा दिया है।”
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा–”पाली की धरती ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है। आज का यह स्वागत, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और ऊर्जा का प्रमाण है। हम सबको मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।”
विशिष्ट उपस्थिति में मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, भाजपा नेता अभिषेक गर्ग, योगेश मिश्रा, बृजेश यादव समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष और सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह आयोजन न केवल प्रेरणादायक रहा बल्कि कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।”
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More
मोपका थाना सरकंडा पुलिस ने बाइक चोरी के एक लंबे समय से फरार शातिर आरोपी… Read More