IMG-20240903-WA0539
Advertisements

कोण्डागांव, 03 सितंबर 2024: धनोरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को कई बार शारीरिक शोषण किया था जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 1 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 31 मार्च को वह एक शादी समारोह में गई थी, जहां आरोपी सदऊराम उर्फ विसाल मण्डावी ने उसे जबरन एकांत जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 5 मई को भी आरोपी ने पीड़िता को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में ग्राम गवाड़ी में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (ढ) भादवि, 04 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम:
इस मामले में निरीक्षक राजकुमार सोरी (थाना प्रभारी धनोरा), सउनि भोजराज भास्कर, म.प्र.आर. माधुरी रावटे, सुखबती सलाम, म.आर. सुमित्रा नाग, आर. हृदय बघेल, महाराम चिरेन्द्र, नेहरू सोम, शैलेश ठाकुर, राजेन्द्र तिर्की शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *