IMG-20241125-WA0326
Advertisements

माकड़ी/कोंडागांव, 25 नवंबर 2024: शंकर कृषि केंद्र रांधना के संचालक रमापति पाठक द्वारा ठगे गए किसानों ने माकड़ी ब्लॉक मुख्यालय के दुर्गा मंच में एक दिवसीय धरना आयोजित किया। किसानों ने शासन-प्रशासन से अपनी चार प्रमुख मांगें रखीं और मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, तथा विधायक के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन प्रशासन शीघ्र निर्णय नहीं लेता, तो वे कोंडागांव पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

किसानों की प्रमुख मांगें:

1. पीड़ित किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए।

2. किसानों द्वारा लिया गया कृषि ऋण (केसीसी) माफ किया जाए।

3. बीज निर्माता कंपनी विगरबायोटेक को प्रतिबंधित किया जाए।

4. शंकर कृषि केंद्र के संचालक रमापति पाठक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और बीज दुकान का लाइसेंस रद्द किया जाए।

किसानों के इस धरने को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी का समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और यदि प्रशासन जल्द निर्णय नहीं लेता, तो वे किसानों के साथ संघर्ष में शामिल होंगे।

धरने में रांधना क्षेत्र, माकड़ी, फरसगांव, और बड़े राजपुर ब्लॉक के किसानों ने भारी संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *