IMG-20241203-WA0247
Advertisements

छुरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में धान खरीदी केंद्र चलो अभियान शुरू की गई। इस दौरान खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के खरीदी केंद्रों में जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू,लादूराम तुमरेकी,राजकुमार सिन्हा, पुरन नेताम, हेमलता बंजारे,रोशन साहू पहुंचे।

जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने किसानों से चर्चा की। महाराजपुर, झिथराटोला,शिकारीमाहका,भोलापुर सहित विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के बाद जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि समस्त खरीदी केंद्रों में भारी अव्यवस्था सामने आई है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में टोकन नहीं कट रहा है। धान खरीदी केंद्रों से एक दाना धान का उठाव नहीं किया गया है। खरीदी केंद्रों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि राज्य सरकार किसानों से पूरा धान खरीदना नहीं चाहती। धान बेचने के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों को 3100 के जगह 2300 रुपए का भुगतान किया जा रहा है।ऑनलाइन टोकन नहीं मिलने से किसान सोसायटी का चक्कर काटने विवश हो रहे हैं, अतिरिक्त राशि व समय चॉइस सेंटरों में लग रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकार के लिए कांग्रेस लड़ती रहेगी, किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि खरीदी केंद्र के व्याप्त व्यवस्थाओं पर कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से किसानों को परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *