InShot_20250122_205333716
Advertisements

जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी की सुचारू संचालन के लिए शासन व प्रशासन ने निर्देशित कर जिला पंचायत सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक लिया गया था। उपार्जन केन्द्रों से संबंधित नोडल अधिकारी, ब्रांच मैनेजर एवं समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये थे। कलेक्टर ने कड़े शब्दों में कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी नीति के तहत ही सुचारू रूप से धान खरीदी की जाए। सभी केन्द्रों में शासन द्वारा तय किये 35 बिन्दुओं में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये गये थे। धान खरीदी के लिए सभी केन्द्रों के नोडल अधिकारी, ब्रांच मैनेजर, समिति प्रबंधक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर गंभीरतापूर्वक कार्य व सजग एवं सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए थे।

अब धान खरीदी अंतिम दिनों की ओर अग्रसर है। एक ऐसा ही मामला जांजगीर चांपा जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पकरिया पंजीयन क्रमांक 238 में देखने को मिला। धान खरीदी केंद्र पकरिया में मानक मापदंड से अधिक धान का वजन प्रति बरदाने में 40. 900 से 41.500 किलोग्राम तक लिया जा रहा है। बिना डैनेज किए धान का भंडारण भी कर दिया गया है, देखा गया की यहां के हमाल व कर्मचारी गुंडागर्दी करते नजर आए, जहां दो गुटों में जमकर विवाद व हाथापाई भी हुई जिसे वहां उपस्थित किसानों द्वारा झगड़ा को शांत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *