IMG_20250316_132136
Advertisements

कोरबा- 102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस। बेन्दर कोना (भैसमा) गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस जिला मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेने जा रही थी, तभी ओवरटेक करते टाइम अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात की है, एंबुलेंस चालक देवदास को गंभीर चोटें आईं। उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। राहगीरों ने तुरंत मदद कर चालक को वाहन से बाहर निकाला। घटना की सूचना महतारी एक्सप्रेस के सीनियर अधिकारियों को दी गई। जानकारी के मुताबिक, जब एंबुलेंस बेन्दरकोना मुख्य मार्ग पर पहुंची। एक अन्य तेज रफ्तार वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में एंबुलेंस का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क पर पलट गई। चालक देवदास रजगामार का रहने वाला है। वह अपनी बहन और जीजा के घर रहकर महतारी एक्सप्रेस चलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *