< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> आईटीबीपी प्रशिक्षित कोंडागांव के बच्चों ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन ANP NEWS

आईटीबीपी प्रशिक्षित कोंडागांव के बच्चों ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • आईटीबीपी प्रशिक्षित कोंडागांव के बच्चों ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
खेल

कोंडागांव (छत्तीसगढ़), 25 नवंबर, 2024: रायपुर में 24 नवंबर को आयोजित सीनियर स्टेट ओपन आर्चरी प्रतियोगिता में आईटीबीपी द्वारा प्रशिक्षित कोंडागांव की सुशीला नेताम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन राउन्ड गर्ल्स स्पर्धा में 50 और 30 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही, उनका चयन राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर में हुआ है।

वहीं, कोंडागांव के फरसगुड़ा में 24 नवंबर को आयोजित बस्तर जोन की बनवासी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी आईटीबीपी से प्रशिक्षित करण कोराम, जय किशन सोरी और दिपेश हिडको ने क्रमशः 30 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। इसी प्रतियोगिता में इंडियन राउन्ड में पूर्णिमा मंडावी ने 30 मीटर और दीकेहवारी उसेंडी ने 20 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीते और जिले का नाम रोशन किया।

यह भी खुशी की बात है कि कोंडागांव से पांच बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय बनवासी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिसम्बर में रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी।

आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर) के डी.आई.जी. राणा युद्धवीर सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि आईटीबीपी द्वारा 2016 से कोंडागांव जिले के बच्चों को तीरंदाजी, जूडो और हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, और जिले की नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। कई आईटीबीपी प्रशिक्षित बच्चे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *