< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> भाजपा से अजय पटेल बने नगर पंचायत अध्यक्ष  ANP NEWS

भाजपा से अजय पटेल बने नगर पंचायत अध्यक्ष 

  • Home
  • होम
  • भाजपा से अजय पटेल बने नगर पंचायत अध्यक्ष 
होम
कांग्रेस पार्टी को नुकसान से नहीं बचा पाये विधायक भोलाराम साहू
आपसी खींचातान ने मिटाया कांग्रेस पार्टी के 15 साल का वर्चस्व
छुरिया। नगर पंचायत 2025 का आज सुबह ही परिणाम सामने आया परिणाम देखकर सभी अनुभवी व जानकारों के होश उड़ गये सबके पैरों तले जतीन खिसक गई और हो भी क्यों न परिणाम कुछ इस तरह से आये कि सबकी बोलती बंद हो गई। कोई कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। भाजपा के नगर अध्यक्ष अजय पटेल को 1455 वोट मिले जबकि कांग्रेस के रीतेश जैन को 756 वोट मिले इस तरह से रीतेश जैन को 699 वोट से भारी शिकस्त मिली रीतेश जैन की इस करार हार का ढीकरा विधायक भोलाराम साहू के सिर पर जाता है। भाजपा से 7 पार्षद और कांग्रेस से 7 पार्षद एवं 1 निर्दलीय पार्षद विजयी हुये हैं।
निर्दलीय पार्षद अनील लारोकर के जलवे के सामने भाजपा कांग्रेस फेल:-
छुरिया नगर के इतिहास में पहली बार किसी निर्दलीय पार्षद ने भाजपा और कांग्रेस के पाषर्दों की लुटिया डुबो दी। निर्दलीय पार्षद अनील लारोकर (65 वोट) ने भाजपा के श्रीराम साहू (19 वोट) और कांग्रेस की श्रीमती नसीम मेमन (25 वोट) निर्दलीय पार्षद आसिफ खान (54 वोट) मिले जहां दोनों निर्दलीय पार्षदों के बीच कांटे की टक्कर में आसिफ खान दूसरे स्थान पर रहे वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस की श्रीमती नसीम मेमन रहीं एवं चौथे स्थान पर भाजपा के श्रीराम साहू रहे। यहां बताना लाजिमी होगा कि कांग्रेस की श्रीमती नसीम  मेमन ने पूर्व में कांग्रेस से बगावत कर कांग्रस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को हरा दिया था। इस बार कांग्रेस ने फिर से श्रीमती नसीम मेमन को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया इसी गुस्से को लेकर दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लडे और कांग्रेस की श्रीमती नसीम  मेमन को बुरी तरह से हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी और नतीजा सबके सामने है कि एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर सामने आया है क्या कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशियों की इस हार की जवाबदारी अपने विधायक भोलाराम साहू, जिलाध्यक्ष भागवत साहू, कार्यकारिणी ब्लाक अध्यक्ष राज कुमार सिन्हा जैसे कांग्रेस के नेताओं पर थोपेंगे या इसी तरह से कांग्रेस की लुटिया डुबोने वालों को कांग्रेस में उच्च पद पर रख कर कांग्रेस पार्टी को खुज्जी क्षेत्र से पूरी तरह से खतम करके ही मानेंगे।
वार्ड नं. 5 में चुनाव परिणाम रहा दिलचस्पः- 
वार्ड नं. 5 के चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी रूकसाना बानो खान को 61 वोट कांग्रेस प्रत्याशी गौस खान को 61 वोट, आम आदमी पार्टी के विक्की आनंद वैद्य को 34 वोट निर्दलीय प्रत्याशी सादिक मेमन को 20 वोट मिले। जहां पर भाजपा और कांग्रेस में बराबर वोट हो जाने के कारण चिट निकाल कर फिर से परिणाम निकाला गया जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी गौस खान को विजयी घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *