< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से हो रही धान खरीदी, धान खरीदी अभियान में भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- मुख्यमंत्री ANP NEWS

छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से हो रही धान खरीदी, धान खरीदी अभियान में भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- मुख्यमंत्री

  • Home
  • सरकारी योजना
  • छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से हो रही धान खरीदी, धान खरीदी अभियान में भ्रम फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़

कोंडागांव, 25 नवंबर 2024:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से की गई मोदी की गारंटी के अनुसार इस वर्ष भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए और भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है और पूरी प्रतिबद्धता से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है। किसानों के लिए सुविधा प्रदान करते हुए, उपार्जन केन्द्रों में माईक्रोएटीएम के माध्यम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे धान बेचने और परिवहन के लिए किराया तथा मजदूरी का भुगतान कर सकें।

इस वर्ष के धान खरीदी अभियान की शुरुआत 14 नवंबर 2024 को हुई थी और यह 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस साल 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *