< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू हुए रवाना ANP NEWS

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू हुए रवाना

  • Home
  • BREAKING
  • छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू हुए रवाना
BREAKING

छुरिया-राज्य सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिपक बैज के नेतृत्व में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्देशानुसार अनुसार 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गिरौधपुरी से रायपुर तक न्याय यात्रा जारी रहेगा। आदेश में यात्रा का मुख्य उद्देश्य बलौदा बाजार में हुए आगजनी प्रकरण में निर्दोष कार्यकर्ता व सतनामी समाज के लोगों तथा कवर्धा जिले के लोहारीडीह में घटित हृदय विदारक घटना से साहू समाज के तीन बेटों की हुई निर्मम हत्या सहित प्रदेश में फैली अराजकता को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्दारा न्याय यात्रा आयोजित किया गया है। जिसमें जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू इस यात्रा में शामिल होने रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार खुज्जी विधानसभा से केवल इस यात्रा के शुभारंभ में जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने भाग लिया है। यह यात्रा में कानून व्यवस्था व बढ़ते अपराध व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आमजनता को न्याय दिलाने न्याय यात्रा का आगाज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *