< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> कोंडागांव में भव्य रूप से मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव ANP NEWS

कोंडागांव में भव्य रूप से मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

  • Home
  • Uncategorized
  • कोंडागांव में भव्य रूप से मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव
Uncategorized

कोंडागांव,10 मई 2024/ कोंडागांव नगर में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ब्राह्मण समुदाय द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर जिले के पांचो ब्लॉक के ब्राह्मण समाज के सदस्य शामिल हुए, वहीं कोंडागांव नगर में भव्य रूप से शोभायात्रा भी निकाली गई।

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के संबंध में ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के संगठन के बाद से ही कोंडागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें समाज के उत्कृष्ट बच्चों व बड़ो को सम्मानित भी किया जा रहा है।

आज 10 मई को सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में बाइक रैली भी निकाली गई।

Comments are closed