
कोंडागांव 31 मार्च 2024/ सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत चारगांव के पास आज रविवार को एक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में मिनी पिकअप टाटा एस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। इससे वाहन सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चालक और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, टाटा एस वाहन से निर्माण कार्य के लिए चारगांव में कहीं पत्थर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चारगांव में ही ढलान मोड़ पर टाटा एस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गया। इस हादसा में वाहन सवार मजदूर मैंगो (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक गुड्डू ठाकुर, मजदूर फूलचंद सोरी और फरेश नेताम को गंभीर रूप से घायल होने के चलते 108 एंबुलेंस के सहायता से कोण्डागांव के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
Comments are closed