
भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि आज शाम से प्रचार प्रसार थम जायगा। ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र में पुनः मोदी सरकार बनाने घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। जनता जनार्दन का संपूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है।
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सम्मानीय जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी योजनाओं व भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण की जा रही मोदी की गारंटी पर बस्तर जनता अपना मत भाजपा को देकर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में बैठायेगी।
महेश कश्यप बस्तर से ऐतिहासिक जीत करेंगे दर्ज ,आम जनता का मिल रहा आशीर्वाद- किरण देव
किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्यकाल में हुये देश के विकास व आमजन के लिये जमीनी स्तर पर साकार रुप से संचालित हो रही जनकल्याण कारी योजनाओं, कार्यों और भाजपा प्रदेश सरकार के द्वारा 100 दिन पूरे किये वायदों के साथ हम जनता के बीच जा रहे हैं। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा को प्रदेश की जनता विजयी बनायेगी।
किरण देव ने समस्त प्रदेशवासियों को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामनायें देते हुये बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की व मताधिकार का उपयोग करने कहा।


Comments are closed