< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> लोकसभा चुनाव को लेकर कोंडागांव विधानसभा के कुम्हारपारा में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बस्तर लोकसभा प्रत्याशी ने मांगा क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद ANP NEWS

लोकसभा चुनाव को लेकर कोंडागांव विधानसभा के कुम्हारपारा में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बस्तर लोकसभा प्रत्याशी ने मांगा क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद

  • Home
  • Uncategorized
  • लोकसभा चुनाव को लेकर कोंडागांव विधानसभा के कुम्हारपारा में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बस्तर लोकसभा प्रत्याशी ने मांगा क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद
Uncategorized

कोंडागांव 1 अप्रैल 2024/ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी की उपस्थिति में सोमवार को बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कोंडागांव विधानसभा के ग्राम पंचायत कुम्हारपारा में भाजपा कार्यकर्ता एवम लोगों से जनसंपर्क किया।

महेश कश्यप ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। देश को समृद्ध बनाने व विकास के लिए केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मात्र तीन महीने में ही जनता से किए वादों को पूरा कर मोदी की गारंटी को साकार किया है। वही इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की केंद्र में फिर से मोदी सरकार को स्थापित करने सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ मेहनत करनी है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान में अपना बहुमूल्य वोट भाजपा के पक्ष में डालने की अपील की है।

Comments are closed