< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> फरसागांव पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 3.9 किलो गांजा बरामद ANP NEWS

फरसागांव पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 3.9 किलो गांजा बरामद

क्राइम

कोंडागांव, 15 अक्टूबर 2024: कोंडागांव जिले के फरसागांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3.9 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 39 हजार रुपये है।
पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जुगानी कैंप निवासी हरिशचन्द्र विश्वास के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजा को बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि किशोर प्रजापति, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनवानी, अजय मरकाम, धनीराम सलाम, म.आर. लक्ष्मी मरकाम एवं सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *