< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> फरसगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर सुब्रत राय को किया गिरफ्तार, 23 किलो गांजा सहित ₹14,80,000 की संपत्ति जप्त ANP NEWS

फरसगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर सुब्रत राय को किया गिरफ्तार, 23 किलो गांजा सहित ₹14,80,000 की संपत्ति जप्त

  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • फरसगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर सुब्रत राय को किया गिरफ्तार, 23 किलो गांजा सहित ₹14,80,000 की संपत्ति जप्त
क्राइम

कोण्डागांव, 1 दिसंबर 2024: फरसगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 23.68 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक रायल इनफिल्ड मोटरसाइकिल को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 8 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुब्रत राय के रूप में की है।
आरोपी के पास से बरामद गांजा के अलावा पुलिस ने एक रायल इनफिल्ड मोटरसाइकिल और एक हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गांजा तस्करी से प्राप्त धन से ही यह कार खरीदी थी। पुलिस ने कुल ₹14,80,000 की संपत्ति जप्त की हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य राज्यों में भी फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सुब्रत राय अन्य राज्यों में भी कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस की सफलता
फरसगांव पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय शिंदे, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र बघेल, सहायक उप निरीक्षक पीतांबर कठार, और कृष्ण कुमार सोनवानी, फ़रशुराम मरकाम, बासुराम मरकाम, मनोज कुमार वट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *