< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> फरसगांव पुलिस ने गांजा तस्कर को 39 किलो से अधिक गांजे के साथ किया गिरफ्तार ANP NEWS

फरसगांव पुलिस ने गांजा तस्कर को 39 किलो से अधिक गांजे के साथ किया गिरफ्तार

  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • फरसगांव पुलिस ने गांजा तस्कर को 39 किलो से अधिक गांजे के साथ किया गिरफ्तार
क्राइम

फरसगांव/ कोंडागांव, 03 अक्टूबर 2024:  फरसगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 39.370 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को फरसगांव रांधना रोड में ग्राम पासंगी पुलिया के आगे फरसगांव माकड़ी मेन रोड में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। आरोपी के पास से मिली गांजा की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी पराग मंडल उमरकोट, थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेश साहू, सउनि सुरेन्द्र बघेल, प्र. आर. लोकेश मरकाम, सियाराम मरापी, आर. कृष्ण कुमार सोनवानी, संतोष एक्का, फरसुराम मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *