छुरिया। जनपद पंचायत क्षेत्र क्र.8 से हिरमोतीन साहू का धुंआधार जनसंपर्क चल रहा है।हिरमोतीन साहू भाजपा से अधिकृत होने के कारण क्षेत्र में फायदा मिल रहा है।भाजपा का केंद्र और राज्य में सरकार होने व नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने से इनको लाभ मिलेगा।साथ ही मंडल अध्यक्ष कांता साहू लगातार क्षेत्र में दौरा कर मतदाताओ को साधने में लगे है।कांता साहू के मंडल अध्यक्ष कार्यकाल का या दूसरा चुनाव हैं।पहला चुनाव नगर पंचायत छुरिया में शानदार सफलता दिलाने के बाद अब उनका लक्ष्य त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का होगा। हालाकि जनपद क्षेत्र क्र.8 में बड़े बड़े लोगो का नजर रहेगा क्योंकि इस क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रकाश यादव की बहू श्रीमती सीमा यादव कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी है।यादव परिवार का साख दांव में लगी है।इसके चलते यादव परिवार भी जी जान से चुनाव जीतने में लगे हुए हैं।