कोण्डागांव, 10 सितंबर 2024: जिला प्रशासन के सहयोग से आज कोण्डागांव में स्कूली बच्चों के लिए पहली बार निःशुल्क तारामंडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना है।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को डिजिटल माध्यम से सौरमंडल की रोमांचक सैर कराई गई। एक विशेष रूप से बनाए गए डार्क रूम में प्रोजेक्टर के माध्यम से तारों, ग्रहों और अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया को दिखाया गया। बच्चों ने इस अनुभव को बेहद पसंद किया।
आने वाले दिनों में यह कार्यक्रम जिले के अन्य स्कूलों में भी आयोजित किया जाएगा।