< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> प्रभारी सचिव भीम सिंह लखपति दीदी पहल कार्यक्रम में हुए शामिल, धान खरीदी कार्य का लिया जायजा, नशा मुक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण ANP NEWS

प्रभारी सचिव भीम सिंह लखपति दीदी पहल कार्यक्रम में हुए शामिल, धान खरीदी कार्य का लिया जायजा, नशा मुक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण

  • Home
  • होम
  • प्रभारी सचिव भीम सिंह लखपति दीदी पहल कार्यक्रम में हुए शामिल, धान खरीदी कार्य का लिया जायजा, नशा मुक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

कोंडागांव, 16 जनवरी 2025: जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम संबलपुर में लखपति दीदी पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए। साथ ही उन्होंने धान खरीदी कार्य का जायजा लिया और नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई भी उपस्थित थे।
सचिव भीम सिंह ने सबसे पहले बनियागांव के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक की गई धान खरीदी, टोकन की संख्या और माइक्रो एटीएम से किसानों को भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही खरीदी गए धान की बोरी का तौल कराया। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए उनके परेशानियों से भी अवगत हुए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों को धान खरीदी के राशि भुगतान में परेशानी नहीं होना चाहिए।
सचिव भीम सिंह ने जिले के प्रवास के दौरान ग्राम संबलपुर के बैंक सखी श्रीमती सुंशिता कश्यप से उनके कार्यों के बारे में जाना। बैंक सखी ने बताया कि कई ग्राहक उनके केंद्र पर एलआईसी प्रीमियम भुगतान, टीवी और मोबाइल रिचार्ज, खाता खोलने, पैसे निकालने, पैसे जमा करने, मनी ट्रांसफर एसएचजी लेनदेन के लिए आते हैं। वे बिजली बिलों का भुगतान, आयुष्मान कार्ड बनाना और पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई योजना पीएम किसान केवाईसी में पंजीकरण का कार्य करती हैं। साथ ही महतारी वंदन भुगतान, पेंशन भुगतान, मनरेगा मजदूरों को पेंशन देना हो या बुजुर्गों को पेंशन देना हो, वे उनके घर जाकर उन्हें बैंकिंग सेवा प्रदान करती हैं। इस कार्य से उन्हें 08 से 09 हजार रूपए तक प्रतिमाह कमीशन प्राप्त होती हैं
इसके बाद उन्होंने सिलाई सेंटर चलाने वाली श्रीमती संगीता पटेल से उनके कार्यों की जानकारी ली। श्रीमती पटेल ने बताया कि उन्होंने 70 हजार रूपए का बैंक लिंकेज का लोन लेकर 15 हजार रूपए का सिलाई मशीन खरीद कर शेष पैसे का कपड़ा खरीद कर सिलाई का कार्य कर रही हैं और उनके पति द्वारा भी सिलाई का कार्य किया जाता है और वह कोंडागांव से बड़े दुकानों से आर्डर लेकर के घर पर ही सिलाई का कार्य करते हैं और हाट बाजार में भी जगह-जगह उसको बेचते हैं। इस कार्य से महीने में उन्हें 12 से 15 हजार रुपए तक की आमदनी होती है। सचिव श्री सिंह ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह अच्छा एक संदेश है कि बाजार में लेकर कपड़े को बेचकर आजीविका चला रहे हैं।
ग्राम संबलपुर में लखपति दीदीयों के कार्यक्रम में समूह की दीदीयों ने आजीविका के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में एक एक करके जानकारी दी। इस दौरान कृषि सखी एवं पशु सखी भी उपस्थित रही। सचिव भीम सिंह ने दीदीयों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि हर गांव गरीबी मुक्त गांव बनें, जिसमें आप सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं की प्रतिमाह 10 हजार रूपए या अधिक की आमदनी होना चाहिए। उन्होंने लखपति दीदीयों से कहा कि वे अन्य महिलाओं को भी बिहान से जोड़ें और उन्हें आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आगे बढ़ाने में मदद करें।
कलेक्टर ने उपस्थित दीदीयों से कहा कि लखपति दीदीयों के कार्यों से अन्य महिलाएं भी सीखते हुए कृषि एवं अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियां शुरू करें। अपने गांव को गरीबी मुक्त गांव बनाने में सभी महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। ग्राम संबलपुर की दीदी ने बताया कि समूह से लोन लेकर खेत में बोर करवाई, जिससे साल में वह दो फसल ले रही हैं। पहले बारिश पर निर्भर रहती थी, लेकिन अब वह बोर कर साल में दो फसल लेकर अपनी आय को बढ़ा रही हैं, जिससे वह आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़कर लखपति दीदी बन गई हैं। प्रभारी सचिव ने कहा कि यह सभी महिलाओं के लिए एक आदर्श है कि समूह से लोन लेकर खुद के खेत में बोर कर अपनी फसल को दुगनी करने का एक नया संदेश दे रही है। इसी प्रकार से दूसरे दीदी भी अपने खेत में बोर कर करके साल में दो-तीन फसल लेना चाहिए और सब्जी भी लगाना चाहिए, जिससे उनका इनकम बढ़ सके और वे लखपति दीदी बन सके।
नशामुक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण
सचिव भीम सिंह ने ग्राम बनियागांव स्थित नशा मुक्ति केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से केन्द्र में मरीजों के इलाज की प्रक्रिया, स्टाफ एवं उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से चर्चा कर यहां मिल रहे सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र से ठीक होकर जाने वाले व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा, जिससे वह व्यक्ति नशे को छोड़ने के बाद स्वरोजगार या खेती किसानी करते हुए अपने परिवार का जीवीकोपार्जन में मदद कर सके। निरक्षण के दौरान बागवानी में उपकरण उपलब्ध कराने एवं वॉलीबॉल खेल के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *