छुरिया:भाजपा मंडल महामंत्री संजय सिन्हा को सेवा सहकारी समिति छुरिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इस अवसर पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और उन्होंने कहा कि मैं भाजपा शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार व्यक्त करते हुए आशा करता हूं कि मुझे मिले इस नवीन दायित्व का पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा, संगठन का विश्वास ही मेरी ताकत है संगठन ने किसानों की सेवा करने का अवसर दिया है और मुझ पर भरोसा जताया है इस भरोसे को कायम रखते हुए किसानों के हित मे काम करूंगा, उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण हमेशा से भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है, भाजपा सरकार किसानों के लिए कई जनहित योजना चला रही हैं किसानों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर किसानों को जागरूक किया जाएगा, सरकार की योजनाओं से किसानों को ज़्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने कार्य किया जाएगा। संजय सिन्हा के छुरिया सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त होते ही क्षेत्र के किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित साथियों में हर्ष का माहौल है।