< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> उत्तर प्रदेश महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार राम मनोहर लोहिया पार्क में मनाया छठ पर्व और जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं ANP NEWS

उत्तर प्रदेश महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार राम मनोहर लोहिया पार्क में मनाया छठ पर्व और जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं

  • Home
  • भारत
  • उत्तर प्रदेश महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार राम मनोहर लोहिया पार्क में मनाया छठ पर्व और जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश

महराजगंज, 07 नवंबर जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर छठ पर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य का पूजन किया। उन्होंने अपनी माता अलका झा, मौसी आभा झा और अन्य परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति- रिवाजों के बीच पूजा किए जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी जनपदवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “छठ पर्व आस्था का महापर्व है, और जिले के सभी व्रतियों में इसे लेकर अपार उत्साह है भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें।” उन्होंने छठ पर्व के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को धन्यवाद भी दिया

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी जिलाधिकारी को छठ पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए सरोवर पर पहुंचे। उन्होंने भी सभी जनपदवासियों को बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *