IMG-20241204-WA0387
Advertisements

केशकाल/कोंडागांव, 4 दिसम्बर 2024:  दो महीने पहले गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सूरज भतरा, जो पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, अब पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांजा तस्करी के आरोप में 26 अक्टूबर 2024 को थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 118/24 के तहत सूरज भतरा को गिरफ्तार किया गया था। जेल भेजे जाने के दौरान आरोपी ने अपनी हाथ की हथकड़ी को निकाल कर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए थे और आखिरकार उसे उड़ीसा राज्य के कोरापुट जिले के काकारीगुमा थाना क्षेत्र के चारडा जेईएलसी चर्च के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के डी पटेल के मार्गदर्शन में थाना केशकाल की टीम और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से आरोपी को धर दबोचा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जेल जाने के डर से उसने मौका पाकर फरार होने की योजना बनाई थी।

आज 4 दिसंबर 2024 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत देवांगन, सहायक निरीक्षक निहाल रंजन मंडल, उप निरीक्षक दिनेश डहरिया, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, आरक्षक संतोष कोडोपी, मनोहर निषाद, मनोज पोयाम, और अनिल सौर्य का विशेष योगदान रहा है।

आरोपी का विवरण:
नाम: सूरज भतरा
पिता का नाम: विजय भतरा
उम्र: 28 वर्ष
पता: चारडा जेईएलसी चर्च के पास, थाना काकारीगुमा, जिला कोरापुट, ओडिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *