IMG-20250312-WA0000
Advertisements

जांजगीर-चांपा/नवागढ़। जिले के नवागढ़ जनपद अध्यक्ष बनने के बाद कांता मनमोहन कश्यप ने जनपद अध्यक्ष बनने के बाद अपने समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्रवासियों को होली त्योहार के बधाई दिए।

कांता मनमोहन कश्यप पहली बार राजनीति क्षेत्र में कदम रखी और जनपद सदस्य बनने के बाद जनपद अध्यक्ष पद भी जीती है और कांता मनमोहन कश्यप ने जितने के बाद अपने समर्थकों और क्षेत्र के जनताओ को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत न केवल उनकी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा,सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगी।

इस अवसर पर कांता मनमोहन कश्यप ने क्षेत्रवासियो को होली त्योहार के शुभकामनाएं देते हुए अपने भाजपा पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं व समर्थकों और अपने क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे उनके समर्थन और विश्वास को कभी नहीं तोड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *