Advertisements

छत्तीसगढ़ धमतरी :– जिले में दो मौत पहेली बनी हुई है, जिनकी जंगल में लास तो मिल गई है, मगर दोनों की मौत किस वजह से हुई है यह अज्ञात बनी हुई है जबकी दोनों मामलों में तरह तरह की लोगो के द्वारा बाते की जा रही है। आपको बता दे कि करीब 20 दिन पहले दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम मारागाव मार्ग के जंगल में एक अज्ञात महिला का लाश अधजली अवस्था में मिला था। वही पर दूसरा मामला सामने आते ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। मगर अभी तक उस मामले में कुछ कूछ जानकारी नहीं मिल पाई है उस मामले में मृत महिला की अब तक पहचान भी नहीं हो पाई है। और वही दूसरा मामला सामने आ गया है जो रविवार की है जहा थाना रुद्री क्षेत्र के ग्राम मड़वा पथरा के सामने आया जिसमे जंगल की ओर एक अज्ञात शव को लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी थी। उसकी पहचान उसी क्षेत्र के युवक रोहन के रूप में हुई, हालांकि उसकी मौत कैसे हुई है। इसकी कोई पुष्टि नहीं है। फिल हाल मामले की जांच की जा रही है