< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> आत्महत्या का प्रयास करने वाले नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी का हाल जानने प्लेसमेंट कर्मचारी संघ पहुंचा जिला अस्पताल ANP NEWS

आत्महत्या का प्रयास करने वाले नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी का हाल जानने प्लेसमेंट कर्मचारी संघ पहुंचा जिला अस्पताल

  • Home
  • Uncategorized
  • आत्महत्या का प्रयास करने वाले नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी का हाल जानने प्लेसमेंट कर्मचारी संघ पहुंचा जिला अस्पताल
Uncategorized

कोंडागांव 3 मई 2024/ कोंडागांव नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी सुकलु राम नेताम निवासी चिचडोंगरी के द्वारा बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया गया था। जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है पिछले दो महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण हताश होकर बुधवार की दोपहर काम से घर लौटते वक्त उन्होंने दवाइयों का ओवरडोज ले लिया था।

वही इस घटना की जानकारी मीडिया में आने के बाद नगरपालिका प्लेसमेंट कर्मचारी संघ गुरुवार की सुबह अपने सहयोगी कर्मचारी सुकलु राम नेताम से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे तथा उनका हाल-चाल जाना। सुकलू राम नेताम के अनुसार वह पिछले 10 वर्षो से नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। पर ऐसा पहली बार हुआ है जब उनकी पिछले दो महीने की सैलरी रोक दी गई हो। फिलहाल कोंडागांव नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी सुकलु राम नेताम की हालत उपचार के बाद पहले से बेहतर बताया जा रहा है।

Comments are closed