IMG-20240906-WA0173
Advertisements

कोण्डागांव, 06 सितंबर 2024: जिले में पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस ने ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले केन्द्र खरीदी प्रभारी बालनाथ दीवान और कम्प्युटर ऑपरेटर सुश्री यामिनी पुजारी को 05.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

मामले की संक्षिप्त जानकारी के अनुसार, 02.09.2024 को खाद्य विभाग की नोडल अधिकारी श्रीमति ललिता मरकाम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी में अनियमितता की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें 706.90 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी की गई थी। थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 257/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने विवेचना के दौरान शासकीय लैम्पस गिरोला में शासकीय धन का दुरुपयोग करके धान की राशि की गबन की पुष्टि की। आरोपी बालनाथ दीवान और सुश्री यामिनी पुजारी को 05.09.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, उप निरीक्षक नवल कोड़ोपी, सउनि. राज कुमार कोमरा, प्र.आर. 279 अशोक मरकाम, म.प्र.आर. 325 रेवती नेताम, म.आर. 527 जमूना कश्यप और साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *