FB_IMG_15833903806899830
Advertisements

छुरिया:प्रदेश के कवर्धा जिले में गत दिनों हुई घटना निंदनीय है। इस घटना पर राज्य सरकार की जितनी निंदा की जाए वो कम है। भाजपा सरकार आने के बाद से ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है। ऐसा लगता है भाजपा सरकार में गुंडे, बदमाश नशाखोरों में जैसे कानून नाम का डर नहीं रह गया है और उन्हें अपराध करने के लिए खुली छूट मिल गई। जिसका ताजा उदाहरण कवर्धा जिले की घटना है। उक्त बातें जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कही।उन्होंने भाजपा की साय सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि साय सरकार के महज 8 माह के कार्यकाल में भले ही जनता का काम साय साय नही हुआ होगा पर अपराध जरूर साय-साय हो रहा है।जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा प्रदेश में हो रहे अपराध को देखते हुए सरकार के गृहमंत्री विजय शर्मा को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि जो घटना हुई है उनके गृह जिले की है। उन्होंने बीते कुछ दिनों के भीतर प्रदेशभर में हुई घटनाओं पर कहा कि प्रदेश में विष्णु का नहीं किसी और का ही सुशासन चलता हुआ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *