< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> कोण्डागांव के डीएनके से एक नशा तस्कर गिरफ्तार ANP NEWS

कोण्डागांव के डीएनके से एक नशा तस्कर गिरफ्तार

क्राइम

कोंडागांव 24, सितंबर 2024: कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर को मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा धारगाय नामक व्यक्ति अपने घर में गांजा रखकर बेचने का काम कर रहा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएनके नाकापारा निवासी कृष्णा धारगाय के घर पर छापा मारा और उसके पास से गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि कृष्णा धारगाय काफी समय से इस धंधे में लिप्त था और वह अपने घर को ही गांजा  बेचने का अड्डा बना चुका था।
पुलिस ने कृष्णा धारगाय को 1 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 17,500 रुपए के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोण्डागांव पुलिस नशा मुक्ति के लिए जिले में लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि वह आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।
उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक सुकेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार, आरक्षक सोमेश ठाकुर,  सुखीराम राजपूत, महिला आरक्षक जमुना कश्यप का महत्पूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *