IMG-20240920-WA0116
Advertisements

राजनांदगांव:- हांकी की नर्सरी कहे जाने वाले जिला हांकी संघ राजनांदगांव के दो खिलाड़ियों की वनविभाग में नियुक्ति हुई है। श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी हारुन मानिकपुरी ने बताया कि तौफीक अहमद और सुखदेव निर्मलकर की वनविभाग में नियुक्ति हुई है। बताया जाता है उक्त दोनों खिलाड़ी विगत कई वर्षों से जिला हांकी संघ राजनांदगांव के साथ साथ छत्तीसगढ़ हांकी की ओर से कई राष्ट्रीय हांकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते आएं हैं। विगत दिनों रायपुर में आयोजित वनविभाग की चयन स्पर्धा में दोनों खिलाड़ियों ने अपने अच्छे खेल का प्रशिक्षण दिया। जिसके आधार पर उनका वनविभाग में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी हारुन मानिकपुरी ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *