IMG-20241020-WA0162
Advertisements

कोंडागांव, 20 अक्टूबर 2024: कोंडागांव जिले में एक नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशील कुमार पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला:
आरोपी सुशील कुमार पोद्दार निवासी मदेहपुर बिहार ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. एवं 64(2)(ड) बी.एन.एस., 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस की सराहना:
इस मामले में निरी. सौरभ उपाध्याय, स.उ.नि. अनीता मेश्राम, प्र. आर. नरेंद्र देहरी और थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सभी ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *