IMG-20241108-WA0336
Advertisements

कोंडागांव, 08 नवंबर 2024: भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वारा भाजपा विधायक पर भूमि पूजन करने का आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। अरोरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सिर्फ भूमि पूजन किए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य की स्वीकृति, ड्राइंग और राशि की कोई योजना नहीं थी। पूर्व कांग्रेसी विधायक मोहन मरकाम पर निशाना साधते हुए अरोरा ने कहा कि उन्होंने इलाके में सैकड़ों भूमि पूजन किए थे, लेकिन इन निर्माण कार्यों का कोई ठोस परिणाम नहीं आया, और उनका पत्थर बिखरा पड़ा है।

अरोरा ने आरोप लगाया कि अब भाजपा विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में ये निर्माण कार्य तेज़ी से पूरे हो रहे हैं, जिससे कांग्रेस के नेता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में केवल पट्टे दिए गए थे, जबकि भाजपा सरकार लोगों को मुफ्त में घर और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।

इसके साथ ही अरोरा ने अस्पताल के टेंडर में गड़बड़ी के कांग्रेस आरोपों का खंडन किया, और बताया कि टेंडर महिला समूह को दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला समूहों को सशक्त बना रही है, जबकि कांग्रेस महिलाओं के हक को छीनने में लगी थी।

अरोरा ने इस दौरान यह भी कहा कि विधायक लता उसेंडी के कार्यों से कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है, और वे अब अनर्गल आरोप लगाने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *