IMG-20241114-WA0388
Advertisements

कोंडागांव, 14 नवम्बर 2024: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज ग्राम पंचायत स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बुनागांव में जिला पंचायत सदस्य खेमचंद नेताम द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में सांसद महेश कश्यप ने बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने पंचायती राज संस्थाओं के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत अगर अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सरपंच बनेंगे तो गांवों का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने आगामी बिरसा मुंडा जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य रामलाल सलाम, दिनेश कोर्राम, कोंगेरा सरपंच गंगोत्री नेताम, संतराम नेताम, महेश नेताम समेत भाजपा के कई अन्य कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। लगभग 150 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद सांसद महेश कश्यप ने बकावंड के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *