< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> कार्तिक पूर्णिमा पर ओंडरी क्षेत्र सोड़सीवनी में धूमधाम से मनाई गई गिरी गोवर्धन पूजा ANP NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर ओंडरी क्षेत्र सोड़सीवनी में धूमधाम से मनाई गई गिरी गोवर्धन पूजा

  • Home
  • धर्म/ज्योतिष
  • कार्तिक पूर्णिमा पर ओंडरी क्षेत्र सोड़सीवनी में धूमधाम से मनाई गई गिरी गोवर्धन पूजा
छत्तीसगढ़

कोंडागांव, 15 नवम्बर 2024:  कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओंडरी क्षेत्र, सोड़सीवनी में यादव समाज ने कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गिरी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग एकत्रित हुए और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की शोभा यात्रा से हुई, जिसमें कृष्ण और बलराम भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद गौ माता को खिचड़ी खिलाई गई और राउत नाचा के साथ पूजा की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे यादव समाज के क्षेत्रीय वरिष्ठ प्रमुख पदाधिकारी, जिनमें आदरणीय संरक्षक सोमनाथ यादव जी, अर्जुन यादव जी, अनिल यादव जी, मेहतर यादव जी, गोविंद यादव जी, बिरजलाल यादव जी, पुनाव यादव जी, बंशी यादव जी, सोमारू यादव जी, और युवा पीढ़ी के नेता गुड्डू रामपाल यादव जी शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, सोड़सीवनी के सरपंच रामचंद मरकाम जी और क्षेत्रीय पुजारी भी इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति में रहे।

इस आयोजन में समाज के लोग और क्षेत्र के निवासी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और कलश यात्रा, राउत नाचा, गिरी गोवर्धन पूजा के साथ इस पवित्र दिन को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *