< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> कोण्डागांव में अब तक 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी ANP NEWS

कोण्डागांव में अब तक 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी

  • Home
  • होम
  • कोण्डागांव में अब तक 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी
छत्तीसगढ़

कोण्डागांव, 25 नवम्बर 2024: जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में राज्य शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। अब तक जिले में कुल 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं के कारण किसानों को खरीदी प्रक्रिया में बहुत सहुलियत मिल रही है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 55 हजार 298 पंजीकृत किसानों से 67 उपार्जन केन्द्रों में अब तक धान खरीदी की गई है। इनमें सबसे अधिक धान गम्हरी केन्द्र (10,042 क्विंटल), मुलमुला केन्द्र (8,164 क्विंटल), बफना केन्द्र (7,669 क्विंटल), बहीगांव (5,864 क्विंटल), और अरण्डी केन्द्र (5,664 क्विंटल) से खरीदी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *