पीथमपुर में लॉयड इंशुलेशन कंपनी के 39 मज़दूर बिना वजह नौकरी से निकालने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठे हैं.। मज़दूरों ने कंपनी प्रबंधन से लेकर लेबर ऑफ़िसर और लेबर कमिश्नर तक शिकायत की है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।मज़दूरों ने बताया कि कंपनी से अचानक निकालने से उनके परिवार में रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मकान की किस्त, बच्चों की फीस, गाड़ी की किस्त भरने एवं इस उम्र में कौन नौकरी देगा आदि समस्या इन श्रमिकों के आगे खड़ी हो गई। श्रमिक भूख हड़ताल पर है उनकी हालत भी खराब हो रही है। श्रमिकों में मुख्य रूप से रवि कुमार प्रकाश प्रजापति राजेंद्र प्रसाद मिश्रा राम ललित प्रसाद चेतनाथ सिंह बद्री सिंह सिसोदिया पप्पू कुमार पप्पू सिंह सिसोदिया राममिलन यादव राम सुजान सिंह विजय पाल विश्वकर्मा छोटेलाल विश्वकर्मा रामलाल विश्वकर्मा दिलीप सिंह शत्रुघ्न विश्वकर्मा संतोष पटेल शंभू कुमार शर्मा सुरेंद्र सिंह मोहन प्रसाद गुप्ता कन्हैया प्रसाद गुप्ता मनोज कुमार पांडे मुन्ना सिंह योगेंद्र सिंह परिहार मनोहर यादव विनोद विश्वकर्मा हरिलाल प्रसाद एनडी तिवारी उमाशंकर यादव सुरेंद्र ओसवाल अनिल कुमार सिंह अरुण सिंह भरत सिंह सिसोदिया अरविंद कुमार सिंह सुनील पांडे जोगेंद्र यादव बंशीलाल चौधरी मुकेश चौधरी नंदलाल विश्वकर्मा आदि भूख हड़ताल कर रहे हैं।
