< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> कोंडागांव में धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने उठाए गंभीर सवाल ANP NEWS

कोंडागांव में धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने उठाए गंभीर सवाल

  • Home
  • राजनीति
  • कोंडागांव में धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने उठाए गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़

कोंडागांव, 04 दिसंबर 2024: कोंडागांव जिले के सात प्रमुख धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष श्री शंकर नेताम जी ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान चिपावंड, मालगांव, अमरावती, अंतपुर, तैरेगा, हीरापुर और क्षमतापुर के उपार्जन केंद्रों में पाया गया कि पतला धान मोटा धान के रूप में खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों के हितों पर सवाल उठ रहे हैं।

टीम ने देखा कि तौल में भी असमानताएं हैं, कहीं 40.700 किलो तो कहीं 40.900 किलो का आंकड़ा देखा गया। अमरावती केंद्र में तो 41.300 किलो तौल पाया गया। इस पर किसानों ने बताया कि उनके द्वारा पतला धान खरीदने के बाद आज उसे मोटा धान बताया जा रहा है। जब इस मामले पर उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें मोटा धान खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग, जिला सहकारी अधिकारी और कलेक्टर से मिलकर इस पर संदेह दूर करने की बात की है। साथ ही, किसानों को उनके धान का सही मूल्य मिल सके, इसके लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण दल में जिलाध्यक्ष श्री शंकर नेताम, संभाग महासचिव भारत कौशिक, युवामोर्चा संभाग अध्यक्ष विनोद सोरी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री चांमसिग कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष निर्मल दिवान, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अगेश नेताम, युवामोर्चा अध्यक्ष श्री अनिल यादव और सदस्य शंभु नेताम तथा गोबरू सोरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *