< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> कांग्रेस ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची नगर अध्यक्ष और 15 पार्षदों के नाम पर लगी मुहर ANP NEWS

कांग्रेस ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची नगर अध्यक्ष और 15 पार्षदों के नाम पर लगी मुहर

  • Home
  • BREAKING
  • कांग्रेस ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची नगर अध्यक्ष और 15 पार्षदों के नाम पर लगी मुहर
BREAKING

छुरिया। नगर पंचायत चुनाव के लिये कांग्रेस ने अपने नगर अध्यक्ष और 15 पार्षदों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति द्वारा नगर पंचायत छुरिया हेतु अनुमोदित अभ्यार्थियों की सूची जारी की जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रीतेश जैन का नाम सामने आया है। वहीं पार्षद पद हेतु कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू द्वारा नगर पंचायत छुरिया के वार्ड पार्षद की घोषणा की गई जिसमें वार्ड क्र. 1 दीपक जगने, वार्ड क्र. 2 रोशन रजक, वार्ड क्र. 3 मो. वसीम, वार्ड क्र. 4 श्रीमती रेणुकाु साहू, वार्ड क्र. 5 गौस खान उर्फ सोनू खान, वार्ड क्र. 6 नसीम मेमन, वार्ड क्र. 7 श्रीमती भावना ठाकुर, वार्ड क्र. 8 श्रवण महोबिया, वार्ड क्र. 9 श्रीमती सुशीला चंद्रवंशी, वार्ड क्र. 10 दबीज खान, वार्ड क्र. 11 मनोज यादव, वार्ड क्र. 12 श्रीमती कीर्ति यादव, वार्ड क्र. 13 श्रीमती ममता नागवंशी, वार्ड क्र. 14 नारद उइके, वार्ड क्र. 15 सतीश पडोती हैं। जिसमें वार्ड क्र. 11 मनोज यादव फिर से रिपीट हुये हैं।

इन प्रत्याशियों में देखने वाली बात सामने आई है कि श्रीमती रेणुका साहू जो कि वार्ड नं. 15 की मतदाता है उसे वार्ड नं. 4 में पैराशूट प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस ने उतारा है। क्या वार्ड नं. 4 में कांग्रेस के पास कोई भरोसे लायक उम्मीदवार नहीं था। वहीं गौस खान (सोनू खान) वार्ड नं. 11 के मतदाता हैं उसे वार्ड नं. 5 में पैराशूट प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस ने उतारा है। नसीम मेमन जो पूर्व में वार्ड क्र. 6 से निर्दलीय चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ लड़ी थीं और अब उन्हें कांग्रेस से चुनाव का टिकट मिला है। जिससे इन तीनों वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या बढ़ सकती है जहां इनकी स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। इसके अलावा 12 प्रत्याशियों में कांग्रेस की स्थिति ठीक दिखाई नहीं दे रही है। जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार को भी नुकसान पहुंचने की संभावना दिखाई दे रही है।
अब देखना यह है कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है उनके साथ क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *